नागपुर– नए साल के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को तोहफे और बधाइयां दीं। आप जानते हैं कि व्हाट्सएप पर नए साल की शुभकामनाओं का क्या आंकड़ा रहा? 100 अरब! जी हां, 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच पूरी दुनिया में 100 अरब व्हाट्सएप संदेशों का आदान प्रदान किया गया। इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में व्हाट्सएप संदेशों का आदान प्रदान नहीं हुआ था लिहाजा ये आंकडा एक रिकॉर्ड बन गया है। आपको बता दें कि भारत में 40 करोड़ से अधिक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।
वैसे तो लोगों से और प्लेटफॉर्म्स का भी इस्तेमाल किया होगा। लोग व्हाट्सएप के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम समेत कई तरह के सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल शुभकामनाएं देने-लेने के लिए करते हैं। लेकिन इस साल नए साल पर जो रिकॉर्ड व्हाट्सएप ने बनाया है वो वाकई हैरान कर देने वाला है।
जो आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक 20 अरब संदेश तो केवल भारत में आदान-प्रदान किए गए। 12 अरब इमेज लोगों ने एक दूसरे को भेजीं। कंपनी का दावा है कि जिसने संदेश भेजा है और जिसको भेजा गया है उन दोनों के अलावा कंपनी भी इन मैसेज को नहीं पढ़ सकती। आप जानते ही हैं कि व्हाटसएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप है और भारत में भी करोड़ों लोग इस एप को यूज करते हैं। इसमें टेक्स्ट मैसेज के अलावा वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की भी सुविधा मिलती है। इसकी लोकप्रियता का कारण इसका काफी सिंपल और यूजर फ्रेंडली होना बताया जाता है।
42 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित ...#news #newsupdate #latestnews #vidarbha #maharashtranews
MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन बाप-बेटा गिरफ्तार..#nagpurnews #crime #mddrugs #latestnews
भोजन की तलाश में बस्ती पहुंचा भालू ...#news #newsupdate #vidarbha #maharashtra
ऑपरेशन टाइगर पर देशमुख का बड़ा बयान; ‘15 करोड़’ की चर्चा #nagpurnews...
गोमूत्र विवाद पर राजनीति हुई गरम ...#news #latestnews #update #maharashtranews #maharashtra
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप.. #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrest








