Published On : Sat, Apr 25th, 2020

नागपुर में कोरोना प्रभावित क्षेत्र से भागे 10 लोग पकड़े गए

Advertisement

महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्र से भागकर एक गोदाम में छिपे 10 लोग पकड़ लिए गए हैं। नगरपालिका आयुक्त तुकाराम मुंधे ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतरंजीपुरा इलाके में कोविड-19 के 55 मामले सामने आने के बाद करीब 30 परिवारों को पृथक-वास में रखा गया था और ये 10 लोग उस इलाके से जुड़े हुए थे।

मुंधे ने कहा, ‘शुक्रवार देर रात, हमें सूचना मिली कि इन 30 परिवारों से जुड़े लोग पास के कलामना इलाके में छिपे हुए थे। चिकित्सा कर्मियों और पुलिस की एक टीम इलाके में पहुंची और वहां के गोदाम में छिपे 10 लोगों को पकड़ा। उन्हें पृथक केंद्र में भेज दिया गया है।’

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने कहा, ‘यह दुखद है कि लोग इस तरीके से बर्ताव कर रहे हैं। वे कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए भरसक प्रयास कर रहे अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिनमें लक्षण हैं या जो संक्रमित मरीजों के साथ संपर्क में आए हैं और जांच के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।’

मुंधे ने यह भी बताया कि नागपुर नगरपालिका ने वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की वायरस के लिए जांच करने के भी प्रबंध किए हैं। वहीं पुलिस ने नांदेड़ में 20 छात्रों को ले जा रहे रोड टैंकर को रोक कर उसमें सवार सभी छात्रों को पृथक-वास में भेज दिया।

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बावजूद ये छात्र अपने गृह राज्य तेलंगाना जा रहे थे। साथ ही बताया कि इन सभी को नांदेड़ के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है जहां इन्हें पृथक-वास में रखा जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.