Published On : Wed, Dec 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

भिवापुर तहसील में 10 ग्रामपंचायत चुनाव

Advertisement

5 पर बीजेपी, 4 पर कांग्रेस, 1 पर राकांपा का दावा

नागपुर: 18 दिसंबर को हुए तहसील के 10  पंचायतो की मतगणना मंगलवार सुबह  तहसील कार्यालय मे आरम्भ हुई। दो एक पंचायत में निर्विरोध सरपंच चुने जाने से शेष नौ सरपंच पद के लिए 24 उम्मीदवारो ने किस्मत आजमाई।  तो 10 पंचायतो के 76 सदस्य के  लिए कुल 171 उम्मीदवारों ने चुनाव  मैदान में ताल ठोकी। मतगणना पूरी  होने के बाद कार्यकर्ताओ में जोश  उफान भरने लगा।

 मतगणना के बाद उभरी परिस्थिति मे चिचाला व टाका पंचायत में  कांटे की लड़ाई हुई। एक एक वोट से भाजपा समर्थित सरपंच उम्मीदवार  को विजय प्राप्त हुई। इन दोनों  स्थान पर अब तक कांग्रेस की सत्ता थी। शेष मांगरुल, सरांडी तथा पेंढराबोडी मिलकर कुल पांच पंचायत  सरपंचो पर भाजपा ने जीतने का दावा किया।  कारगाव मे कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। 

यंहा शेष नौ सदस्यों में आठ सदस्य कांग्रेस समर्थन में चुनकर आए। जबकि दो सदस्यों को समान वोट मिलने से ईश्वर चिठ्ठी मे चुने गए एक  सदस्य पर भाजपा ने दावा किया। अलावा पांढरवानी, बेसुर, इंदापुर  मिलकर चार पंचायत सरपंच पर  कांग्रेस समर्थित तथा एकमात्र गोंडबारी पंचायत सरपंच पर राकांपा  ने दावा किया है।

Advertisement

चुने गए सरपंच  इस प्रकार: टाका – विणा भैयालाल  बड़वाईक ने पंजाब महादेव पाचभाई  को एक वोट से मात दी, चिचाला  – प्रणिता सुधाकर पडोले ने रंजना  समीर पडोले को एक वोट से मात ,  मांगरुल – मंजूषा सुनील जीभकाटे,  सरांड़ी – सविता अनिल राउत ,  पेंढराबोडी – नितेश महादेव शंभरकर ,  कारगाव – सिमा मनोज नेवारे  (निर्विरोध), पांढरवानी – बाबाराव  गोविंदराव पत्की , बेसुर – रविंद्र  बाबूराव राउत , इंदापुर – सुनीता  सुधाकर तांगड़े , गोंडबारी – सुनील  रायभान गजघाटे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.