Published On : Wed, Sep 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आज होगी 10 कोल ब्लॉक की नीलामी

Advertisement

– दहेगांव-मकड़धोकड़ा 4 का भी समावेश

नागपुर – कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) ने कोयले के वाणिज्यिक खनन (Commercial Mining) के उद्देश्य से कोयला खदानों के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। बोलियों का तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो चुका है और 10 कोयला खदानों की फॉरवर्ड ई- नीलामी 13 सितम्बर से शुरू की जाएगी।

आठ कोयला खदानों की ई- नीलामी 13 सितंबर को और दो कोयला खदानों की ई- नीलामी 14 सितम्बर को होगी। जिन खदानों की ई-नीलामी की जा रही है उनकी कुल पीक रेट क्षमता (पीआरसी) 39.31 मिलियन टन प्रति वर्ष है।

कोयला मंत्रालय ने अब तक 85.54 मिलियन टन प्रति वर्ष की पीक रेट क्षमता (पीआरसी) वाली 43 कोयला खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की है।जिसमें निम्न का समावेश हैं.

1. Sursa
2. Dahegaon/ Makardhokra – IV
3. Basantpur
4. Bandha North
5. Marki Mangli – IV
6. Jitpur
7-8. Rampia and Dipside of Rampia

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.