Published On : Wed, Aug 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

निर्माल्य संकलन के लिए 10 रथ तैयार

Advertisement

– जिलाधिकारी इटनकर ने दिखाई हरि झंडी

नागपुर – शहर में पर्यावरण पूरक गणेश उत्सव मनाने के लिए मनपा पूरी ताकत लगा रहा है. गणेश चतुर्थी के दौरान निर्माल्य सामग्री से होने वाले प्रदूषण को बचने के लिए निर्माल्य संकलन के लिए रथ तैयार किए गए हैं.कल से निर्माल्य संकलन की शुरुआत हुई.प्रभारी मनपा आयुक्त तथा जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने मनपा के प्रशासकीय इमारत परिसर में हरी झंडी दिखाकर निर्मल ने रथ का लोकार्पण किया।

संकलित निर्माल्य को भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड के कंपोस्ट प्लांट के हवाले किया जाएगा। यहां प्रक्रिया कर खाद बनाई जाएगी। जो मनपा के सार्वजनिक उद्यानों के उपयोग में लाई जाएगी। वर्ष 2019 में 150 मैट्रिक का निर्माल्य संकलन किया गया था, इस वर्ष 300 मेट्रिक टन से अधिक निर्माल्य संकलन होने की संभावना घन कचरा प्रबंधन संचालक डॉ. महल्ले ने व्यक्त की है।

निर्माल्य संकलन की जिम्मेदारी शहर का कचरा संकलन करने वाली एजेंसी या एनवायरो और बीवीजी को सौंपी गई है। इसके लिए विशेष वालों की व्यवस्था की गई है.इस दौरान सार्वजनिक तथा घरेलू गणेशोत्सव का निर्माण संकलन किया जाएगा।

Advertisement

लोकार्पण के अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त द्वय दीपक कुमार मीणा,राम जोशी, जिला परिषद सीईओ योगेश कुंभोजकर, सहायक आयुक्त प्रकाश वारडे
घन कचरा प्रबंधन विभाग के रोहीदास राठौड़, कौस्तुभ चटर्जी, मेहुल कोसुरकर, एनवरों के प्रकल्प संचालक डॉक्टर समीर टोणपे, बीवीजी के श्रीकांत भोंबे आदि उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.