Published On : Wed, Apr 22nd, 2015

पुलगांव : डा. आंबेडकर जयंती के अवसर पर 1000 नोटबुक का वितरण

Advertisement

1 Thousand note books distributed in Pulgao (2)
पुलगांव (वर्धा)। डा. आंबेडकर जयंती के अवसर पर स्थानीय हरदास चौक मित्र परिवार की ओर से प्रकाश टेंभुर्णे के नेतृत्व में जरूरत मंद और गरीब छात्र-छात्राओं को 1000 नोटबुक का वितरण किया गया. वहीं एम.एच. डब्लू में तीन स्वर्ण पदक पाने वाली मिनाक्षी बढे का राजनजी पार्ली डी.वाय.एस.पी. के हाथों शाल और सम्मानचिन्ह देकर सत्कार किया. उसके बाद केक बांटा गया.

इस कार्यक्रम का संचालन गणेश सरोदे तथा आभार विनोद बोरकर ने माना. कार्यक्रम के अध्यक्ष बूटे थे. वहीं विशेष शाखा पथक प्रमुख अतिथी विरेंद्र राउत ने डा. आंबेडकर के पुतले को माल्यार्पण करके दिप प्रज्वलित किया.

कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रमोद करवाडे, दिपक थुल, संजय घरडे, योगेश भैंसारे, संदीप दवे, मनीष ऊके, राजेश शेंडे, रुपेश शिंपी, शैलेश सहारे, संतोष मेश्राम, शरद जांभुलकर आदि ने सहकार्य किया.
1 Thousand note books distributed in Pulgao (1)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.