Published On : Tue, May 23rd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

जिले में कोरोना का 1 नया मामला, 10 एक्टिव मरीज़

Advertisement

नागपुर: नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 1 कोरोना मरीज मिला है। नागपुर में कुल 471, शहरी क्षेत्रों में 404 और ग्रामीण क्षेत्रों में 67 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से कुल 1 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

नागपुर जिला काफी समय से कोरोना मुक्त हो चुका था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से चिंता बढ़ गई है क्योंकि हाल ही में पुणे जिले में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन नए मरीजों के मिलने से शहर में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 4,07,203 हो गई है, जिनमें से 1,72,972 ग्रामीण क्षेत्रों से और 10,068 जिले के बाहर के मरीज़ हैं। कुल मिलकर यह संख्या 5,90,243 हो गई है। सोमवार को शहर का 1 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। ग्रामीण अंचल एवं जिले के बाहर के मरीज़ों का आंकड़ा शून्य रहा।

सोमवार को शहर में कोरोना वायरस के 10 सक्रिय मरीज थे जिनमें शहर के 4 जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के 6 मरीज शामिल हैं। इनमें से कोई भी मरीज गंभीर श्रेणी में नहीं हैं और सभी में हल्के लक्षण पाए गए हैं तथा होम आईसोलेशन में हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.