Published On : Thu, Oct 9th, 2014

वाशिम : सवा महीने में ही असर छोड़ने लगा महिला सुरक्षा पथक

Advertisement

PI Mamta Afune
वाशिम। 
वाशिम में महिला सुरक्षा पथक सक्रिय है और चीड़ीमारों तथा बदमाशों की अच्छी खबर भी ले रहा है. लेकिन शायद यही काफी नहीं है. इसीलिए पथक की मुखिया पीएसआई ममता अफुने ने समाज के जिम्मेदार घटकों और महिलाओं से पथक को मदद करने का आहवान किया है.

वाशिम में ममता अफुने को महिला सुरक्षा पथक का मुखिया बनाए जाने के बाद 1 सितंबर 2014 को उन्होंने अपने काम की शुरुआत की है. पथक अभी सवा महीने का ही हुआ है. पथक शहर में घूम-घूमकर चीड़ीमारों को पकड़कर उनकी खबर लेता है. इससे चौक और विभिन्न सड़कों पर खड़े रहकर आती-जाती लड़कियों और महिलाओं को छेड़ने वाले बदमाश युवकों पर कुछ लगाम तो जरूर कसी है. उनके मन में डर बैठ गया है कि पता नहीं कब पथक आ जाए और वे धर लिए जाएं. शहर के विभिन्न कॉलेजों में महिला सुरक्षा पर जनजागृति भी की जा रही है. लेकिन इतना ही काफी नहीं है. इसीलिए सुश्री अफुने ने समाज से इस दिशा में सहयोग करने की अपील की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.