Published On : Tue, Mar 17th, 2015

राजुरा : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Advertisement


Rajura Accident
राजुरा (चंद्रपुर)।
यहां के ट्रक और ट्रैक्स के बीच मोटरसाइकिल दब जाने से एक युवक की मृत्यु हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ. घटना आज राजुरा के नाका नंबर 3 पर हुई. मृतक श्रीकांत पड़वेकर (25) तथा घायल आशीष पड़वेकर (20) है. यह दोनों भाई बताए जा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रपुर निवासी यह दोनों भाई राजुरा के सोमनाथपुर वार्ड में एक रिश्तेदार के घर निजी काम के लिए आए थे. सोमवार की सुबह वे चंद्रपुर के लिए बाइक से निकले. नाका नंबर 3 पर टैक्स क्रं. एमएच 34. 2309 के चालक ने सड़क पर गाड़ी को खड़ाकर अचानक दरवाजा खोला. जिसका धक्का उसके बाजू से जा रहे इन युवकों की मोटरसाइकिल को लगा. जिससे वे दोनों गिर गए और सामने से आ रही ट्रक क्रमांक एमएच 34 एबी 6548 के सामने आ गए. यह ट्रक श्रीकांत के उपर से जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा उसके भाई को गंभीर चोट आई. जिसे उपचार के लिए चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद ट्रक व टैक्स चालक फरार हो गए थे. जिससे दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. परंतु उन्हे जल्द गिरफ्तार करने की जानकारी जांच अधिकारी एपीआई गव्हाणे ने दी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.