Published On : Sat, Jul 8th, 2017

कार दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

Advertisement

ankush mishra Accident
नागपुर:
 दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाकर वापस लौट रहे 22 वर्षीय युवक अंकुश मिश्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा शनिवार तड़के चार बजे शहर से दूर वर्धा रोड पर हुआ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 22 वर्ष के युवा दोस्त गौतम मौंदेकर, अंकुश धीरेन्द्र मिश्रा, रोहित विजय चेतनानी और राघव हेमंत i 20 कार MH 49 U 9999 में सवार होकर नागपुर वापस लौट रहे थे। कार की रफ़्तार ज्यादा होने और वाहन चालक के नशे में होने की वजह से चिंचभवन के पास उसका वाहन से नियंत्रण छूट गया। कार पहले रोड डिवाइडर से टकराई और बाद में पलट गई। यह सभी दोस्त अपने मित्र रोहित चेतनानी का जन्मदिन मानाने वर्धा रोड स्थित किसी ढाबे में गए थे जहाँ सभी ने जमकर शराब का सेवन भी किया था। हादसा होने के बाद सभी घायलावस्था में युवक कार में ही पड़े रहे।

सुबह का वक्त होने से सड़क पर ज्यादा चहल पहल नहीं थी जिस वजह से लोगों को दुर्घटना की जानकारी तत्काल नहीं लग पायी। स्थानीय लोगों को जैसे ही दुर्घटना की जानकरी मिली उन्होंने घायल युवकों को तुरंत कार से बहार निकला गया। इस दौरान कार में सवार गौतम मौंदेकर ने तुरंत अपने दोस्त हर्षद पलसगांवकर को हादसे की जानकारी दी। हर्षद के घटनस्थल पर पहुँचने के बाद उसने एबुलेंस बुलाई और गौतम, अंकुश, रोहित और राघव को ऑरेंज सिटी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल युवकों की जाँच की जिसमें उन्होंने अंकुश को मृत पाया। कार में सवार अन्य युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए है जिनका आईसीयू में ईलाज चल रहा है। गौतम मौंदेकर और अंकुश मिश्रा सेंटर पॉइंट कॉलेज के छात्र है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.