Published On : Mon, Nov 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

चौपहिया की टक्कर से 1 की मौत, 1 घायल

नागपुर: वर्धा रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम उदय भीमराव झालट (34) है। वह खापरी का निवासी है।

इस मामले में बेलतरोड़ी पुलिस ने घायल महेंद्र महाजन की शिकायत के आधार पर आरोपी चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महेंद्र और उदय दोनों एक ही मोहल्ले में रहने वाले युवक हैं और अच्छे दोस्त भी हैं।

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शनिवार रात को करीब आठ बजे दोनों वर्धा रोड पर मोटरसाइकिल नंबर एमएच-19/एवी-3376 से यात्रा कर रहे थे। खापरी पुलिस चौकी के पास रोड कटिंग से यू-टर्न लेते समय नागपुर से वर्धा की ओर आ रहे। तभी एक सफेद चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। महेंद्र और उदय दोनों नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उदय की मौत हो गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement