Published On : Wed, Apr 29th, 2015

मुर्तिजापूर : बाइक भिडंत में 1 मृत 2 गंभीर

Advertisement


मुर्तिजापूर (अकोला)।
मुर्तिजापूर शहर के प्रमुख रास्ते पर स्थित प्रतिक नगर के समीप मंगलवार दोपहर 4:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिडंत में वन कार्यालय के अधिकारी की मौत हो गई. इस दुर्घटना में बाइक पर  सवार दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग कार्यालय में कार्यरत अधिकारी रामकृष्ण नामदेव घुगे अपने प्रतिक नगर स्थित आवास से बाइक पर सवार होकर निकले. बाईपास के मुख्य  मार्गपर आते समय मूर्तिजापूर से पिंजर की ओर जानेवाली तेज बाइक उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गई. इस दुर्घटना में 15 वर्षीय अक्षय गजानन वानखडे तथा 19 वर्षीय गौरव रमेश कराले गंभीर घायल हुए  है. दोनो पिंजर निवासी बताए जा रहे है. जबकि रामकृष्ण घुगे के सिर पर गंभीर चोटें आनेके कारण वे गंभीर घायल हुए इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मूर्तिजापूर पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.