Published On : Sun, Nov 23rd, 2014

मारेगाव में मिला 1.640 किलो गांजा

Advertisement


मारेगांव (यवतमाल)।
शहर के महावितरण डैम्प डे परिसर में 1 किलो 640 ग्राम गांजा मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है.

पूलिस सूत्रों के अनुसार शहर से घोन्सा रोड़ जानेवाले महावितरण कंपनी के डैम्प के समीप गुप्त जानकारी के आधार पर मारेगाव पुलिस ने गांजे समेत आरोपी नामदेव लक्ष्मण गुंजेकार (56) को  धरदबोचा. खेत में गांजा होने की पुलिस को जानकारी मिलते ही मारेगाव पुलिस दल पीआई उमेश पाटिल, नायब तहसीलदार देशपांडे, पीएसआई मंगेश भोयर, सिपाही गणेश शेंडे, दिपक मड़काम, रत्नपाल मोहाड़े, मेघा खुपसे आदि टीम 21 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे  घटनास्थल पर पहूंचे  घटनास्थल पर 1 किलो 640 ग्राम गांजा मिला उक्त आरोपी ने खेत में गांजे के पौधें लगाए थे. घटना का मुआयना कर नामदेव गुंजेकर पर विविध धाराओं के तहत (एनडी.पी.सी) अॅक्ट के तहत अपराध दर्ज किए गए है. पीआई उमेश पाटिल के मार्गदर्शन पर पीएसआई मंगेश भोयर घटना की छानबिन कर रहें है.

Hemp Drugs

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.