
नागपुर– भारत में मंगलवार यानी 13 अप्रैल, 2021 को लगातार 7वें दिन एक लाख से ज़्यादा कोरोनावायरस के नए केस मिले हैं. पिछले 24 घंटे में 1,61,736 नए COVID-19 मामले दर्ज हुए हैं. ऐसाृ लगातार तीसरा दिन है, जब देश में एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 879 मौतें हुई हैं.
संक्रमण के नए मामले दर्ज होने के बाद देश में अब तक कुल मामलों की संख्या 1,36,89,453 हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 97,168 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. देश में अब तक 1,22,53,697 लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं. फिलहाल 12,64,698 मरीजों का इलाज चल रहा है. कोरोना से देश में कुल 1,71,058 मरीजों की मौत हुई है. अब तक कुल 10,85,33,085 वैक्सीनेशन डोज़ दिए जा चुके हैं.
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि कल एक दिन 14,00,122 नमूनों की जांच की गई थी. अब तक देश में कुल 25,92,07,108 सैंपलों की जांच की जा चुकी है.
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...
बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews
सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news
महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...
बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ
राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...




