Published On : Fri, Mar 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

वेकोलि की 08 खदानों को 09 राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार मिले

Advertisement

सीएमडी श्री मनोज कुमार ने टीम वेकोलि को दी बधाई

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) की 08 खदानों को 09 राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रदान किये गए। पिछले दिनों नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार श्री भूपेन्द्र यादव के करकमलों से वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने ग्रहण किये उनके साथ महाप्रबंधक (एस. एंड सी.) श्री ए. के. दीक्षित एवं संबंधित क्षेत्रों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सर्वश्री उदय कावले, आभाष चंद्र सिंह, डी. एम. गोखले एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री रामेश्वर तेली, केन्द्रीय राज्य मंत्री, श्रम एवं रोजगार,पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, भारत सरकार, केन्द्रीय श्रम सचिव, अतिरिक्त श्रम सचिव, संयुक्त सचिव, एवं श्री प्रभात कुमार, खान सुरक्षा महानिदेशक मंचासीन रहे l

वेकोलि की पाँच खदानों को विजेता एवं चार खदानों को उपविजेता के पुरस्कार से नवाजा गया l इनमें बल्लारपुर 3 एवं 4 पिट्स, शोभापुर खदान, न्यू माजरी खुली खदान-ll ए विस्तारित, दुर्गापुर रैयतवारी खदान (दो बार), सिल्लेवारा खदान, भानेगाँव खुली खदान, तवा खदान और छतरपुर खदान क्रमांक-1 को 2017 से 2020 तक अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।

सीएमडी श्री मनोज कुमार ने कहा कि टीम वेकोलि के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने वेकोलि की पूरी टीम को बधाई दी। विदित हो कि सुरक्षा मानकों के तहत राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार के लिए सम्पूर्ण भारत से कोयला खदानें शामिल थीं। यह पुरस्कार लम्बे समय से दुर्घटना रहित खदानों और न्यूनतम इंज्यूरी इत्यादि के आधार पर प्रदान किया जाता है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.