Published On : Mon, Sep 8th, 2014

हिंगना : पेड़ से जा टकराई कार, 3 की मौत

 

गजेंद्र सर्मथ

गजेंद्र सर्मथ


हिंगना (नागपुर)

यहां से कुछ दूर मोहगांव (झिल्पी)के पास हिंगना-हिंगणी मार्गपर तेज रफ्तार से चल रही मारुति अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पेड से टकराई एवंपलट गई. इस हादसे में कार चालक के साथ तीनों की मौत हो गई.

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रविवार करीब 5 बजे हिंगणा की ओर आ रही कार क्र. एम.एच.31 ए.ई.7980 तेज रफ्तार की वजह मोहगांव के समीप मार्ग पर रास्ते के बाजू में पेड से टकराई एवंपलट गई. चालक नंदू उर्फ विवेक रमेश जिंभेकर (27,धरमपेठ गार्डन के पास) नीलेश धोपटे (29, वर्मा लेआऊट नागपुर) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तीसरा गजेन्द्र प्रकाश सर्मथ (32, हिन्दुस्तान कॉलोनी) यह गंभीर जख्मी था. उसे हिंगणा के ग्रामीण अस्पताल मेंलाते ही उसकी भी मौत हो गई. तीनोंनागपुर स्थित आरटीओ कार्यालय में कुछ छोटे-मोटे काम करते थे. रविवार अवकाश का दिन होने से तीनोंमोहगांव (झिल्पी) तालाब परिसर मेंघूमने गए थे. वापस आते वक्त रास्ते में ही यह हादसा हुआ. तीनोंके मृतदेह शवविच्छेदन के लिएहिंगणा के ग्रामीण अस्पताल में रखे गए. मृतक के रिश्तेदारों को उनके जेब से मिले मोबाइल से जानकारी दी गई. हिंगणा पुलिस थाने के सिपाहीमंगेश गवई एवं कर्मचारी आगे की जांच कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement