Published On : Wed, Aug 6th, 2014

वेलतूर : कृषि फसल बीमा योजना के प्रति किसानों की दिलचस्पी नहीं

Advertisement


सरकार की नीतियों के चलते हुआ योजना का बंटाढार


वेलतूर

केंद्र सरकार की राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कृषि फसल बीमा योजना को इस इलाके में किसानों का बहुत कम समर्थन मिला है. इससे इस क्षेत्र में योजना के बारह बज गए हैं.

हर साल सरकार द्वारा किसानों को फसल से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कृषि फसल बीमा योजना चलाई जाती है. लाभ लेने के लिए किसानों को मनाया जाता है. इसके लिए अभियान चलाया जाता है. कहा जाता है कि किसान अपनी फसल का बीमा कराएं और भविष्य में आनेवाली प्राकृृतिक आपदाओं से अपनी फसलों का संरक्षण करें. मगर योजना में व्याप्त त्रुटियों और क्रियान्वयन में देरी के कारण योजना किसानों के लिए वरदान की बजाय शाप साबित हो रही है.

पिछले साल इस क्षेत्र के किसानों ने कृषि विभाग के दावे को प्रतिसाद देते हुए खरीफ और रबी की फसलों का बीमा कराया. बीमा की किश्तें भी चुकाई, मगर खरीफ के मौसम में अतिवृष्टि और रबी के मौसम में ओलावृष्टि के कारण फसलों का पूरी तरह से नुकसान हो गया था. राजस्व विभाग की ओर से जांच-पड़ताल कर सरकार को रिपोर्ट भेजी. सरकार ने आर्थिक मदद भी घोषित की, उसका वितरण भी किया. मगर बीमा से एक पैसा भी नहीं मिला. इससे किसानों को लगने लगा है कि यह योजना लाभ की नहीं बल्कि, उन्हें फंसाने वाली है. इसलिए किसान बीमा निकालने को उत्सुक नहीं दिखाई दे रहे.

सरकार को अगर इस योजना को चलाना है तो उसे पहले की बीमा की पूरी राशि किसानों को देनी होगी, तभी आगे किसान कृषि फसल बीमा निकालने के लिए आगे आ सकेंगे.

Crop insurance

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.