Published On : Fri, Apr 12th, 2019

वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस 2’ में दिखेगा सनी लियोनी का हॉट अवतार

Advertisement

जी5 की ‘करनजीत कौर – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ के जरिये अपनी कहानी बयां करने के बाद बॉलीवुड की हॉट अदाकारा सनी लियोनी एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली हैं।

खबर है कि सनी लियोनी, अल्टबालाजी की नई वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस-2’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी। गौरतलब है कि सनी ने इसी नाम से बनी फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। ये ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ का दूसरा सीजन होगा। संभव है कि इसमें भी बोल्ड और हॉट दृश्यों की भरमार हो।

एकता कपूर के एरोटिक-हॉरर वेब सीरीज का पिछला सीजन काफी लोकप्रिय रहा था। इसमें करिश्मा शर्मा, रिया सेन, सिद्धार्थ गुप्ता और निशांत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2011 में सनी ने रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ के साथ टेलीविजन में कदम रखा। शो के दौरान ही महेश भट्ट ने सनी को फिल्म में कास्ट करने का ऑफर दिया था। सनी ने फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

निजी जिंदगी की बात करें तो सनी ने जून 2017 में निशा नाम की बच्ची को गोद लिया था। उसके बाद मार्च 2018 में सनी लियोन सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां बनीं। सनी के बेटों के नाम नोआह और अशर हैं।

–– ADVERTISEMENT ––

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.