Published On : Tue, May 27th, 2014

विहिरगांव : फिर एक कर्जबाजारी किसान ने मौत को गले लगाया


विहिरगांव

कर्ज के बोझ से दबे और लगातार फसलों के बर्बाद होने से परेशान राजुरा तालुका के ग्राम विहिरगांव के किसान रघुनाथ रामा देवईकर (64) ने शनिवार की रात जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली.

राजुरा से 12 किलोमीटर दूर विहिरगांव के 4 एकड़ जमीन के मालिक रघुनाथ पिछले चार सालों से इस उम्मीद में बोआई करते जा रहे थे कि कभी तो बेहतर फसल आएगी और उनके दिन बहुरेंगे, लेकिन हर बार निराशा ही उनकी झोली में पड़ती थी. चार साल पहले रघुनाथ ने बैंक ऑफ़ इंडिया से 50 हजार का फसल कर्ज लिया था, लेकिन वे उसका भुगतान नहीं कर पा रहे थे. चिंता यही थी कि ऐसे में कैसे कर्ज की अदायगी होगी और कैसे परिवार का खर्च चलेगा. इसी चिंता और उधेड़बुन में रघुनाथ ने शनिवार की रात जहर पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

Gold Rate
May 09- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,58,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सुबह परिवार के ध्यान में यह बात आते ही उन्हें ग्रामीण रुग्णालय में दाखिल किया गया, मगर इलाज के दौरान उनकी जीवनज्योति बुझ गई. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. आगे की जांच की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement