Published On : Fri, Sep 5th, 2014

वाड़ी : तोड़फोड़ और आगजनी की आधा दर्जन घटनाएं

Advertisement


कोई कार्रवाई नहीं, गुलजार खान ने परिवार के लिए सुरक्षा मांगी


Todfod in wadi
वाड़ी (नागपुर)

दाभा के सार्इंनगर में शनिवार को शेख रशीद शेख इनायत की हत्या के बाद रविवार को वाड़ी के एक होटल में तोड़फोड़ और आगजनी की गई. इतना ही नहीं, घर के सामने खड़ी कार, मोटरसाइकिलों को जला दिया और होटल में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई. बावजूद इसके अब तक पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है.

शेख खालिद, शेख जाकिर, शेख वसीम और उनके रिश्तेदारों ने रविवार की रात हत्या प्रकरण में संदेहास्पद आरोपी के तौर पर गिरफ्तार इश्ताक खान और फारुख खान के घर के सामने खड़ी कार क्रमांक एम. एच. 31 डी के 7860 की कांच फोड़ दी और कार में रखे एक लाख 72 हजार रुपए लूटकर ले गए. घर के सामने खड़ी होंडा एम. एच. 40 ए क्यू 5478 और एम. एच. 40 डी 278 को जला दिया. इसमें तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ. इश्ताक खान के छोटे भाई गुलजार खान ने बताया कि इश्ताक खान के स्वामित्व की वाड़ी स्थित मदीना होटल के सामने के हिस्से की तोड़फोड़ की गई और तंदूरी मशीन को सुलगा दिया गया. खडगांव मार्ग स्थित मदीना चिकन सेंटर में भी
तोड़फोड़ की गई और काउंटर में रखे 20 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया गया. इसमें डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ. उसी तरह जाहिद खान के दाभा रिंग रोड स्थित चिकन सेंटर को पूरी तरह से जला दिया गया. फारुख खान के घर के सामने खड़ी दो बुलेट गाड़ियां भी जला दी गर्इं.

Todfod in wadi
इन सभी घटनाओं की शिकायत वाड़ी और गिट्टी खदान पुलिस थाने में दी गई, मगर आरोपियों के खिलाफ न तो मामला दर्ज किया गया और न ही पंचनामा ही किया गया. गुलजार ने बताया कि उसके तीन भाई फिलहाल संदेहास्पद आरोपी के तौर पर हवालात में बंद हैं. गुलजार ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. उसने तोड़फोड़ और आगजनीं की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है.

Todfod in wadi

Todfod in wadi

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.