Published On : Tue, Jun 17th, 2014

वर्धा : 20, 21 एवं 22 को वर्धा में एज्युकेशन और करिअर फेअर का आयोजन

Advertisement


पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के वर्धा चैप्टर का उपक्रम


विश्वकविद्यालय, महाविद्यालय तथा शिक्षा संस्थानों की होगी भागीदारी

वर्धा


पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया, वर्धा चैप्टर द्वारा दि. 20, 21 एवं 22 जून को स्थानीय सत्यनारायण बजाज सार्वजनिक ग्रंथालय, बैचलर रोड, वर्धा में एज्युटकेशन और करिअर फेअर का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में वर्धा स्थित विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और शिक्षा संस्थाानों की सहभागिता होगी. शिक्षा संस्‍थानों, उद्योगों और छात्रों को एक मंच प्रदान करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है. तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न‍ विषयों पर छात्रों को परामर्श दिया जाएगा तथा उद्योग जगत की हस्तियां अपने उद्योगों के लिए किस प्रकार के हुनर वाले छात्रों की आवश्यकता है यह बतायेंगे. उक्त जानकारी पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), वर्धा चैप्टर द्वारा स्थानीय विश्राम भवन में मंगलवार को आयोजित पत्र-परिषद में दी.

पत्र-परिषद में पीआरएसआई के सचिव बी.एस.मिरगे, उपाध्यक्ष संजय इंगले तिगांवकर, जिला सूचना अधिकारी अनिल गड़ेकर, रोजगार एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रफुल्ल‍ दाते, विनेश काकडे़, डॉ. अख्तर आलम तथा सहायक प्रोफेसर राजेश लेहकपुरे उपस्थित थे.

वर्धा में सभी को सहभागी करते हुए किये गये इस उपक्रम के बारे में चैप्टर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में शिक्षा से संबंधित परामर्श, पेनल डिस्कंशन, कंपनियों के अधिकारियों के साथ वार्तालाप, प्लेसमेंट इंटरव्यू,, छात्रों का सम्मान तथा गीत एवं संगीत के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. इस फेअर का उदघाटन बजाज सार्वजनिक ग्रंथालय के सभागार में 20 तारीख को दोपहर चार बजे किया जाएगा. फेअर में शैक्षणिक संस्थागओं के अलावा टयुटोरियल्सं, इंटरप्रिनर, सरकारी रोजगार कार्यालय, प्रकाशक, कम्प्यूटर, लेपटॉप, टॅब्लेटस, पीसी प्रदाता, डीआईसी तथा लघु उद्योगों से संबंधिक कार्यालयों की सहभागिता रहेगी. इस आयोजन के माध्यंम से वर्धा के छात्रों का एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे छात्रों के शिक्षा संबंधी रूझान और उनकी रूचि का पता चल पाएगा. फेअर में अधिक से अधिक शिक्षा संस्थाओं एवं छात्रों को सहभागी होने की अपील पीआरएसआई, वर्धा चैप्टर के पदाधिकारियों ने की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.