Published On : Thu, May 8th, 2014

वर्धा : मोटरसाइकिल दुर्घटना में 3 की मौत; 2 गंभीर घायल

Advertisement


वर्धा

वर्धा-समुद्रपुर मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की भिङंत में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य दो घायल हो गएहै. दोनों घायलों को सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा बुधवार की दोपहर 12 बजे तरोडा गांव के समीप हुआ.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडगांव निवासी नारायण मोहिजे (40), गजानन बावणे (40) और मदनी निवासी आकाश मसराम (22) मोटरसाइकिल से मांडगांव से वर्धा आ रहे थे. इस बीच विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से भिङंत हो गई. इस घटना में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार मांडगांव निवासी तानबाजी जोगे (20), येरणगांव निवासी निलेश रिठेकर (22) घायल हो गए. जोरदार भिङंत की वजह से नारायण मोहिजे (40), गजानन बावणे (40) और मदनी निवासी आकाश मसराम (22) की मौत हो गई.

घायलों को सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर दो मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच- 32 वी- 3943 और एमएच- 31-डीपी- 1699 भिङंत थी. कौनसी बाईक पर कौन लोग सवार थे. यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हिंगनघाट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुर्घटनास्थल पर पड़ी मोटरसाइकिल और इकट्ठा भीड.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.