भाई पर किया तीन युवकों ने जानलेवा हमला
वर्धा
बहन को भगाकर क्यों ले गए ऐसा पूछने पर भाई पर तीन युवकों ने तलवार से हमला कर जख्मी करने की घटना घटी. जख्मी भाई को सेवाग्राम रूग्णालय में भर्ती किया गया है. पुलिस ने घायल की ओर से दिए गए बयान के बाद तीनो आरोपीयों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.
स्थानिक दायाल नगर निवासी अभिजीत उपाध्याय की बहन को उसी वार्ड का निवासी आकश नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर भगा कर ले गयाथा. इसके बारें में पूछने पर युवती के भाई को चंदन, आकाश, सागर ने अभिजीत से झगड़ा करके उसके सिर पर, हाथ पर, पेट पर तलवार से वार करके उसे गंभीर जख्मी कर दिया और वहां से फरार हो गए. पडोसी के मदत से जख्मी को सामान्य रूग्णालय वर्धा में भर्ती किया गया. परंतु प्रकृती चिंताजनक होने की वजह से वहां के डॉक्टरों ने उसे सेवाग्राम रूग्णालय में भेजा गया.
सामान्य रूग्णालय वर्धा में पुलिस ने अभिजीत उपाध्याय का बयान लिया गया. इस बयान पर से वर्धा निवासी आरोपी चंदन, आकाश, सागर के खिलाफ भादवि 307, 34 साथ ही डब्लू 4, 25 भारतीय हत्यार कायदा के अनुसार मामला दर्ज किया है. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

Representational pic
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




