Published On : Fri, Jul 25th, 2014

वर्धा : पड़ोसी चाचा ही निकला बलात्कारी

Advertisement


11 साल की बच्ची को बनाया शिकार

अपने ही पड़ोसी की 11 साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने एक युवक बाहर लेकर गया और उसके साथ जबरदस्ती की. 23 जुलाई की शाम 7 बजे के करीब समता नगर में घटी इस हैवानियत भरी घटना का आरोपी आकाश मेंढे फरार है और पुलिस उसे खोज रही है.

शाम के समय जब समता नगर निवासी बच्ची अपने घर के सामने खड़ी थी, तभी उसका पड़ोसी युवक आकाश वहां आया और बच्ची को चॉकलेट व बिस्किट्स देने के बहाने उसे अपने साथ लेकर गया और समीप के तुरक लॉन परिसर में उसके साथ बलात्कार किया. साथ ही धमकी भी दी कि यह बात घर में किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा.

दुनियादारी से अंजान डरी और सहमी बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपनी माँ को दी. बच्ची की माँ तुरंत पुलिस थाना पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने पीडिता की वैद्यकीय जांच कराने के बाद आरोपी आकाश के खिलाफ भादवि की धारा 376 के तहत बाल अत्याचार कायदा कलम 4 के अनुसार मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.