वर्धा
वैशाली नगर निवासी विनायक गणवीर के घर से 3 लाख का माल उड़ाने की घटना शुक्रवार को घटी. इस घटना की शिकायत सेवाग्राम थाने में दर्ज की गई है.
अधिक जानकारी के अनुसार विनायक गणवीर अपने परिवार के साथ बेडरूम में बाते कर रहे थे. किचन रूम का दरवाजा खुला होने से किचन के दरवाजेसे चोर घर मे घुस गया. हॉल में रखी पर्स से नगदी 7 हजार रु., तीन एटीएम कार्ड और टेबल पर रखी कार की चाबी उठाकर कार लेकर फरार हो गया. अज्ञात चोर ने कुल मिलाकर 3 लाख 96 हजार के माल पर हाथ साफ किया. इस घटना की शिकायत विनायक गणवीर ने सेवाग्राम पुलिस थाने में दर्ज की. अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने भादवि 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया. आगे की जांच सेवाग्राम पुलिस कर रही है .

Representational Pic
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews



