वरोरा
रेलवे स्टेशन परिसर निवासी पर्बत परिवार में स्टोव भड़कने से सविता संजय पर्बत नामक 25 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जल गई. महिला को चंद्रपुर जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है. घटना आज सुबह साढ़े 9 बजे की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमेशा की तरह सविता ने सुबह चाय बनाने के लिए स्टोव जलाया. तभी स्टोव भड़क उठा और सविता बुरी तरह जल गईं. उसे तत्काल उप जिला रुग्णालय ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण उसे चंद्रपुर भेजा गया.
इस बीच, नागरिकों में चर्चा है कि पति-पत्नी में आज सुबह किसी बात पर झगड़ा हुआ था. उसी के बाद सविता ने खुद को जला लिया. घटना के समय सविता का पति पान-ठेले पर गया हुआ था. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
पिता से विवाद, बेटे ने पत्थर से फोड़ा सिर! #NagpurNews #Crime #FamilyDispute...
Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से...
16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का...
Jalgaon में नकली देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़!#FakeLiquor #MaharashtraNews #Excise #CrimeNews
Nagpur Crime: 14 साल की बेटी के कथित यौन शोषण का आरोप...
एनआईटी कार्यालय में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप





