दो दुपहिया वाहनों की भिड़ंत में 1 की मौत, 2 जख्मी
वरोरा
बहन के विवाह की ख़ुशी में डूबे समीर गफ्फूर शेख को क्या पता था कि उसकी यह ख़ुशी बस कुछ देर की ही होगी और वह बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाएगा. सोईट – माढेली मार्ग पर दो दुपहिया वाहनों की टक्कर में समीर की मौत हो गई. दो लोग जख्मी भी हुए. यह घटना 17 मई को रात में घटी. मृतक समीर गफ्फूर शेख (48) सोईट निवासी है. दूसरे दुपहिया पर सवार मारोती नागोसे (28) व शोभा मारोती नागोसे (55) माढेली गंभीर जख्मी हैं.
माढेली से सोईट की तरफ जा रहे एम.एच 34 डब्लू 2488 व सोईट से माढेली की तरफ आ रहे एम.एच. 32 डब्लू 9198 क्रमांक के दुपहिया वाहनों की माढेली के समीप कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सामने भिड़ंत हो गई. इस घटना में समीर शेख की मौत हो गई, वहीं गजानन नागोसे व शोभा नागोसे गंभीर रूप से जख्मी हुए. गजानन नागोसे की हालत चिंताजनक होने से उन्हें उपचार के लिए चंद्रपुर के जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है. रविवार को समीर की बहन की शादी थी. रविवार को समीर का अंतिम संस्कार कर परिवार के लोग शादी में शामिल हुए.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




