Published On : Tue, May 20th, 2014

वरोरा : जाम के समीप सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की मौत

Advertisement


वरोरा

कार से अपने दोस्त की शादी का कोट पहुंचाने के लिए वर्धा जा रहे तीन मित्रों की चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर 15 मई को जाम गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतकों में वरोरा अभ्यंकर वार्ड निवासी उमेश कारेकार (22), वणी निवासी नुकुल मत्ते (22), पाकमोड़े (23) शामिल हैं. इस दुर्घटना में वरोरा के चौधरी परिवार का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है.

वरोरा के 3 युवक नागपुर में किराए से कमरा लेकर एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे. उनकी 9 मई को परीक्षा समाप्त हो गई थी.
सभी 16 मई को अपने गांव वरोरा लौटने वाले थे. लेकिन 15 मई को उनके एक दोस्त की शादी का कोट पहुंचाने के लिए तीनों दोस्त अपने अन्य दो दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार से जा रहे थे.

लेकिन जाम गांव के पास कार चालक का वाहन से नियंत्रण छूट जाने से कार रोड द्विभाजक से टकरा कर पलट गई. जिससे कारण विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई. दुर्घटना में उमेश, नुकुल और पाकमोड़े की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.