Published On : Wed, May 7th, 2014

वरोरा : ग्राम पंचायत कर्मी की करंट लगने से मृत्यु

Advertisement


वरोरा

वरोरा तालुका से कोई 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम शेम्बल में मोटर चालू कऱने गए एक युवक की करंट लगने से मृत्यु हो गई. रमेश मारोती बोरकर नामक 34 वर्षीय मृतक ग्राम पंचायत में चपरासी के पद पर कार्यरत था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे रमेश हर रोज की तरह जब ग्राम पंचायत की जलापूर्ति के लिए मोटर चालू कऱ रहा था, उसे जोर का झटका लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

भाजपा नेता ने दी आर्थिक सहायता
मारोती बोरकर की मौत की खबर जंगल में आग की तरह आसपास फ़ैल गई. खबर सुनकर भाजपा नेता ओम मांडवकर ने शेम्बल जाकर बोरकर के परिजनों को पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी. उन्होंने इस घटना के लिए बिजली बोर्ड को दोषी ठहराते हुए कहा कि बोर्ड से भी बोरकर के परिवार को आर्थिक सहायता प्राप्त कर दी जाएगी.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.