वरूड (अमरावती)
ज्ञानेश्वर दारोकार के खेत के तबेले में अचानक आग लग गई. यह आग विद्युत पोल के शार्ट सर्किट की वजह से लगी. इस आग में 4 जानवरों की मौत हो गई.
अधिक जानकारी के अनुसार मांगरूली (पेठ) मार्ग के रेलवे पटरी के समीप जरूड के कुछ नागरिकों ने तबेला बनाया था है. जानवरों को चारा पानी खिलापिलाकर सभी लोग अपने घर के लिए निकल जाते. ज्ञानेश्वर दारोकर के तबेले में 1 बैलजोड़ी, 2 गाय थी. जानवरों को चारा पानी खिलापिलाकर ज्ञानेश्वर रात के दौरान अपने घर के लिए निकल गए. तड़के सुबह कुछ नगारिकों को तबेले से धुँआ निकलता हुआ दिखाई दिया. पास जाकर देखा गया तो तबेला जलकर ख़ाक हो गया था. इसमें 4 जानवरों की जलकर मौत हो गई तथा एक बैल गंभीर रूप से जलने से उसकी हालत गंभीर है. ज्ञानेश्वर दारोकर का डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है. महाराष्ट्र राज्य विज वितरण कंपनी से किसान दारोकर को तुरंत मदद देने की मांग जरूड ग्रामवासियों ने की है.
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra








