Published On : Sat, Aug 23rd, 2014

वरुड़ : बिजली गिरी, युवा किसान की जान गई

Advertisement


वरुड़

MRUTAK ANIL DONGAREआसमान से गिरी बिजली ने आज दोपहर को कुंभीखेड़ा के एक किसान की जान ले ली. युवा किसान की अकाल मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुसला का 35 वर्षीय किसान अनिल महादेवराव डोंगरे एक़ साथी के साथ अपने खेत में गया था. खेत में काम करने के दौरान ही अनिल का साथी जंगल की तरफ निकल गया. इसी बीच करीब साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हो गई और अचानक जोर से चमकी बिजली अनिल पर आ गिरी. अनिल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

आजू-बाजू काम कर रहे किसानों के ध्यान में यह बात आने पर उन्होंने अनिल को तत्काल ग्रामीण रुग्णालय पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवा किसान की इस तरह मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. अनिल अपने पीछे पत्नी, 3 बेटियां, माता-पिता सहित भरापूरा परिवार छोड़ गया है. शेंदुरजनाघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.