सांसद प्रतापराव जाधव ने उठाया संसद में मुद्दा
लोणार

सांसद प्रतापराव जाधव ने लोणार सरोवर का मुद्दा संसद में उठाकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा इसके विकास के लिए और अधिक निधि देने की मांग की. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लोणार सरोवर के विकास की उपेक्षा करते रहे हैं. इसी के चलते विदेशी पर्यटक यहां आने से झिझकते हैं. परिणामस्वरूप देश को विदेशी मुद्रा का नुकसान उठाना पड़ता है.
सांसद जाधव ने संसद में इस मुद्दे पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि लोणार सरोवर दुनिया का एकमात्र ऐसा सरोवर है जो उल्कापिंड से बना है. सरोवर को पर्यटन का ‘अ’ ग्रेड मिला हुआ है. पहले यहां पर लाखों की संख्या में विदेशी पर्यटक आया करते थे, मगर अपर्याप्त सुविधाओं, खराब सड़कें, बहती नालियां, सुसज्जित होटल और रहने की अपर्याप्त व्यवस्था के चलते पर्यटकों का यहां आना कम हो गया है. राज्य सरकार ने अनेक बार मांग करने के बाद भी विकास के लिए निधि की व्यवस्था नहीं की है, जिससे लोणार सरोवर परिसर का विकास नहीं हो पाया है.
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet



