Published On : Sat, Sep 13th, 2014

लोणार : श्री स्वामी समर्थ गुरुपीठ में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास

Advertisement

Theft buldhana
लोणार (बुलढाणा)

शहर से एक़-डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित अखिल भारतीय श्री स्वामी समर्थ गुरुपीठ में आज सुबह दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया. इस घटना का खुलासा सुबह 9-10 बजे के आसपास हुआ.

प्रसिद्ध श्री स्वामी समर्थ गुरुपीठ में दर्शनों के लिए रोज की तरह आज भी भीड़ लगी थी. मंदिर के पुजारी हमेशा की तरह सुबह 7 से 8 बजे के बीच अभिषेक कर जा चुके थे. सुबह 9 से 10 बजे के बीच दर्शनार्थियों की भीड़ अमूमन मंदिर में नहीं होती है. इसी मौके का लाभ उठाते हुए चोर ने मंदिर के प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और लोहे की हथोड़ी से दानपेटी का ताला खोलने का प्रयास किया. मगर दान पेटी में सेंट्रल लॉक होने के कारण वह खुल नहीं पाई. आखिर चोर अपने काम को अंजाम दिए बिना ही भाग खड़ा हुआ.

जब मंदिर के पुजारी आए तो उन्हें मंदिर का ताला टूटा हुआ नजर आया. वे तत्काल भीतर गए तो देखा, दान पेटी के ताले पर भी प्रहार के निशान थे. उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और उन्हें जानकारी दी. फिर पुलिस में शिकायत की गई. उल्लेखनीय है कि श्री स्वामी समर्थ गुरुपीठ से कोई 5 सौ मीटर के अंतर पर ही लोणार के थानेदार यशवंत बाविस्कार का निवास है. इससे पहले भी शहर के बड़े मारोती संस्थान में भी चोरी का प्रयास किया गया था.

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
राम पर किसी का मालिकाना हक नहीं: राऊत ...#maharashtranews #news #updatenews  #maharashtra

राम पर किसी का मालिकाना हक नहीं: राऊत ...#maharashtranews #news #updatenews #maharashtra

चलती कार में युवती की चीख से मचा हड़कंप #NagpurNews #crime #PoliceInvestigation #FactCheck #news

चलती कार में युवती की चीख से मचा हड़कंप #NagpurNews #crime #PoliceInvestigation...

शांतिनगर में 55 किलो गांजा जब्त #nagpurnews #crime #GanjaSeized #crimebranch #ShantiNagar #Drugs

शांतिनगर में 55 किलो गांजा जब्त #nagpurnews #crime #GanjaSeized #crimebranch #ShantiNagar #Drugs

CM फडणवीस के कार्यक्रम स्थल के पास सनसनी #nagpurnews #crime  #DevendraFadnavis #NitinGadkari #Murder

CM फडणवीस के कार्यक्रम स्थल के पास सनसनी #nagpurnews #crime #DevendraFadnavis #NitinGadkari...

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason Explained | Nagpur Today

Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges