
महात्मा गांधी के जन्मदिन पर बीजेपी ने गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत की थी. इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने रैलियां की. 15 दिनों तक चली ये यात्रा गुजरात की 182 में से 149 विधानसभा सीटों से होकर गुज़री.
पीएम मोदी के गुजरात दौरे पर राहुल गांधी ने चुटकी ली है. मौसम का हाल, चुनाव से पहले गुजरात में आज होगी जुमलों की बारिश.
मौसम का हाल:
चुनाव से पहले गुजरात में आज होगी जुमलों की बारिशhttps://t.co/Fwj9UBf1cZ
— Office of RG (@OfficeOfRG) October 16, 2017
वहीं गुजरात दौरे से पहले पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया है. गुजरात गौरव यात्राओं में जन शक्ति का जोश सामने आया और विकास एवं सुशासन की राजनीति में गुजरात का दृढ़ विकास झलका. दशकों तक भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए मैं गुजरात के लोगों के सामने नतमस्तक हूं. हम पूरी शक्ति और पुरुषार्थ से हमेशा हर गुजराती के सपने को पूरा करेंगे.
गौरतलब है कि गुजरात में चुनाव होने वाले हैं. पिछले 15 साल में पहली बार है कि इस बार सीएम के लिए वहां नरेंद्र मोदी का चेहरा नहीं है. इसलिए पीएम मोदी लगातार गुजरात दौरे कर रहे हैं. यह चुनाव बीजेपी के लिए भी कठिन है.
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...




