उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दी मंजूरी
राजुरा

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विहिरगांव में 33 केवी के विद्युत उपकेंद्र को मंजूरी प्रदान कर दी है. 4 अगस्त को चंद्रपुर जिले के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने यह मंजूरी दी.
कृषि पंपों और घरेलू बिजली आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण राजुरा परिसर के किसान परेशान हैं. पूर्व विधायक सुदर्शन निमकर के नेतृत्व में उपविभागीय अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया था और बैलगाड़ी मोर्चा ले जाया गया था.
जिलाधीश कार्यालय में पूर्व विधायक निमकर, सरपंच मारोतराव मोरे, रामभाऊ देवईकर, हरिदास झाड़े, बाबूराव मडावी, किसनराव मुसले, भारत मडावी, संजय पावडे, शेख इरशाद, खुशालराव गेडाम, सुरेश पावडे, देवरात सातपुते, अशोक मोरे, मधुकर वडस्कर आदि ने किसानों के साथ उपमुख्यमंत्री से इस मामले में चर्चा की थी. उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इस कार्य को निपटाने का आदेश दिया.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
अंबाझरी तलाव प्रदूषणाचा मुद्दा विधानसभेत गाजला
कामठी में एक्टिवा की डिक्की से 69,500 रुपये चोरी
कार-बाइक भिड़ंत में किशोर की मौत
ट्रैप के दौरान रिश्वत नहीं ली, लेकिन मांग की पुष्टि के बाद...








