Published On : Fri, Aug 22nd, 2014

राजुरा : तालुका में बिजली गिरने से दो की मौत, दो घायल

Advertisement


राजुरा

तालुका में दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतकों में सरस्वती गणपत खवसे (60) कारली निवासी और वंदना कोडापे (38) ओसगांव निवासी शामिल हैं. कवडू खवसे (42) और माधुरी खवसे (36) घायल हैं, जिनका इलाज ग्रामीण रुग्णालय में चल रहा है. बिजली गिरने की दोनों घटनाएं गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास की हैं. बिजली गिरने के समय चारों अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे. विधायक सुदर्शन निमकर ने अस्पताल में जाकर घायलों से उनका हाल-चाल पूछा.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.