Published On : Sat, Mar 22nd, 2014

यवतमाल: महायुती की ओर से भावना गवली का नामांकन दाखिल

Advertisement

pic-1

भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, रिपाई(आठवले), स्वाभिमानी शेतकरी संघटना, राष्ट्रीय समाज पार्टी इनकी महायुती कि उम्मीदवार के तौर पर यवतमाल-वाशिम लोकसभा मतदारसंघ से शिवसेना सांसद भावना गवली ने २२ मार्च २०१४ के दिन दोपहर १ बजे अपनि नामांकन अर्ज़ी दाखिल की। इस वक्त भावना गवली के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र डांगे,पूर्व विधायक मदन एरावार, शिवसेना विधायक संजय राठोड, पूर्व मंत्री राजाभाऊ ठाकरे, बालासाहेब गड़े पाटील, मनोज इंगोले,राजीव पड़गिलवार,अमोल ढोणे,वरिष्ठ पत्रकार गणेश बयास, प्रवीण पांडे इनके साथ ही रिपाई आठवले गट के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

पूरे  जिले से भावना गवली के समर्थक यवतमाल पहुचे थे। सुबह १० बजे उत्सव मंगल कार्यालय में पहले सभा का आयोजन किया गया। सभा में महायुति नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वाहन किया गया। नामांकन के लिए भावना गवली अपने समर्थकों के साथ निकली। बड़ी संख्या में समर्थक रैली में शामिल हुए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.