नेर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें दुपहिया सवार युवक की मृत्यु हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सचिन भास्कर देशमातुरे (28) है और वह नेर के बहिरमपुर का निवासी था. देवीचंद श्रीधर बांगड़े को गंभीर अवस्था में सेवाग्राम अस्पताल में भरती किया गया है.