Published On : Mon, Jun 23rd, 2014

मौदा : ‘उपाय’ के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत सफलता

Advertisement


मौदा में युवा अभियंता देते हैं निःशुल्क शैक्षणिक मार्गदर्शन


मौदा

Karishma Anjankar & Kiran Gaadbaile

Karishma Anjankar & Kiran Gaadbaile

मौदा तालुका में कार्यरत एनटीपीसी के युवा अभियंताओं की सामाजिक संस्था ‘उपाय’ के विद्यार्थियों ने इस बार भी 12 वीं और 10 वीं का शत-प्रतिशत परीक्षाफल दिया है. यह क्रम पिछले चार सालों से जारी है.

एनटीपीसी प्रभावित कुम्भारी, रहाडी, उहाली और गरदेव चौक मौदा में कुछ अभियंता रात पाली में इस क्षेत्र के होशियार और गरीब बच्चों को निःशुल्क शैक्षणिक मार्गदर्शन करते हैं. इस संस्था द्वारा पहली से लेकर 12 वीं तक के करीब तीन सौ विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग के साथ ही स्कूली सामग्री की आपूर्ति भी की जाती है.
हाल में आए दसवीं और बारहवीं के परीक्षाफल में इस संस्था के विद्यार्थियों की सफलता शत-प्रतिशत रही है. दसवीं में मोहम्मद खान ने 85 फीसदी, किरण गाडबैल ने 81 प्रतिशत, शुभम ठाकरे ने 80 प्रतिशत, मंगेश वडे ने 77 प्रतिशत और अश्विनी आस्वले ने 74 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उसी तरह बारहवीं में कु. दीक्षा मेंढे और कु. करिश्मा आंजनकर प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुई हैं.

उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा विनय सर, वरुण सर, अंकित सर, रोहिन सर, आदित्य सर, शंकर सर, सीतेश सर, निशांत सर, वसीम सर, राजकरण सर, स्मृति मैडम और अर्पण पराते को दिया है. ‘उपाय’ के सदस्यों ने जरूरतमंद और गरीब विद्यार्थियों से संस्था की शैक्षणिक सुविधा एवं अवसर का लाभ लेने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.