Published On : Thu, May 8th, 2014

मूल : तेंदू पत्ता संकलन करनेवाली महिलाओं पर जंगली सुअर का हमला, दो घायल

Advertisement


मूल

गर्मी के दिनों में ग्रामीण इलाकों में तेंदू पत्ता संकलन ही रोजगार का मुख्य साधन होता है. महिला-पुरुष दोनों सुबह-सुबह तेंदू पत्ता संकलन के लिए निकल पड़ते हैं. केलझर वनपरिक्षेत्र में 5 मई को तेंदू पत्ता संकलन के लिए गईं केलझर निवासी दो महिलाओं को जंगली सुअर ने घायल कर दिया. दोनों महिलाओं के नाम ताराबाई आनंदराव शेंडे (45) और विमलबाई देवाजी गुरनुले बताए गए हैं.

बताया जाता है कि जंगली सुअर ने हमला उस वक़्त किया जब वे तेंदू पत्ता संकलन में मशग़ूल थीं. दोनों घायलों में से एक को चंद्रपुर ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया है. ग्रामीणों की मांग है कि दोनों महिलाओं को वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाए. दोनों को बीमा की राशि भी देने की मांग की जा रही है. याद रहे, ठेकेदारों द्वारा तेंदू पत्ता संकलन करनेवाले मजदूरों का बीमा कराया जाता है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.