
मोठगांव-नेरी : ब्रह्मपुरी वनविभाग के तलोधी वनपरिक्षेत्र के नेरी उपकेंद्र के तहत आनेवाले काजलसर बीट में कल सुबह महुआ फूल चुनने गई एक महिला की एक तेंदुआ ने जान ले ली. मृतक महिला का नाम कविता श्यामराव चौधरी (45) है. इस घटना से आसपास के गांवों में भय का माहौल है.
जंगल से सटे गांवों में पिछले कुछ दिनों से वन्य प्राणियों ने आतंक मचा रखा है. फ़िलहाल महुआ फूल संग्रह का मौसम जोर-शोर से चल रहा है. ग्रामीण तड़के ही जंगल में चले जाते हैं. किसान अपनी जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं, मगर वन विभाग को कोई चिंता नहीं है. वह वन्य प्राणियों के बंदोबस्त के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है. ग्रामीणों में वन विभाग के रवैये को लेकर रोष व्याप्त है.
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra
स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews
बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha
बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews
कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha
पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews







