Published On : Tue, Aug 5th, 2014

मलकापुर : पारपेठ पुल की बरसों पुरानी मांग हो गई पूरी

Advertisement


3 करोड़ की राशि मंजूर, नगराध्यक्ष की कोशिश रंग लाई

मलकापुर

moolak
मलकापुर में पारपेठ इलाके को जोडने वाले बड़े पुल के काम को आखिर मंजूरी मिल ही गई. वित्त राज्यमंत्री राजेंद्र मुलक ने इस काम के लिए 3 करोड़ की निधि मंजूर की है.

पारपेठ के इस पुल की मांग वर्षों से की जा रही है. अनेक दफा सरकार के दरबार में इस मांग को लेकर जनप्रतिनिधि पहुंचे, मगर हर बार मांग और बात अनसुनी की जाती रही. नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष श्रीमती मंगलाताई पाटिल ने पदभार संभालते ही प्राथमिकता से इस मुद्दे की तरफ ध्यान दिया और आखिर पुल को मंजूरी दिलावा ही दी.

शहर के बीच से नलगंगा नदी बहती है. नदी के उस तरफ 20 हजार लोगों की बस्ती पारपेठ बसी है. इस भाग को जोड़ने वाले पुराने पुल पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि सड़क और गड्ढों को अलग करना मुश्किल हो गया है. ऐसी स्थिति में यहां एक साबुत और बड़े पुल की जरूरत बरसों से महसूस की जा रही थी. बारिश में तो पुल के ऊपर से पानी बहने लगता था और पारपेठ इलाका शहर से अलग-थलग पड़ जाता था. ऐसे में इस इलाके के लोगों को जानलेवा रेलवे के लाल पुल पर से आना-जाना करना पड़ता था.

Advertisement

इसी जरूरत को देखते हुए नगराध्यक्ष श्रीमती पाटिल ने इस मामले पर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय अंभोरे के नेतृत्व में नगराध्यक्ष पाटिल, पूर्व नगराध्यक्ष हाजी रशीदखां जमादार, नगराध्यक्ष के भाई राजू पाटिल, पूर्व नगरसेवक अताउर रहमान जमादार, फिरोज खान आदि के शिष्टमंडल ने 4 अगस्त को नागपुर में कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक से भेंट की और अपनी समस्या से उन्हें अवगर कराया. वासनिक ने तत्काल राज्य के वित्त राज्यमंत्री राजेंद्र मुलक से संपर्क किया और पुल का काम शुरू कराने का निर्देश दिया. मुलक ने भी बिना समय गंवाए न सिर्फ 3 करोड़ की निधि मंजूर की, बल्कि संबंधित विभाग को निधि जारी करने का आदेश भी दे दिया. बाद में एक शिष्टमंडल ने पुष्पगुच्छ देकर मुलक का आभार माना.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.