Published On : Tue, Aug 12th, 2014

मलकापुर : घर में घुसकर दो भाइयों की पिटाई

Advertisement


दसरखेड की घटना

दसरखेड (ता. मलकापुर)

राष्ट्रिय महामार्ग क्र. 6 पर ढाबे पर हुए विवाद के बाद नरेश जैस्वाल व उसका भाई संतोष जैस्वाल के घर में घुसकर मारपीट करने की घटना रविवार रात 8 बजे के करीब घटी.

जानकारी के मुताबिक नरेश हिरालाल जैस्वाल रात 7 बजे के करीब अजय ढाबे पर गया. वही मौजूद विकास रमेश जैस्वाल में बातचीत होकर विवाद निर्माण हुआ. विवाद होने के बाद तुझे देख लूंगा ऐसी धमकी देते हुए विकास जैस्वाल वहा से निकल गया. उपरांत रात 8 बजे के करीब विकास जैस्वाल व नामा ठाकुर के साथ अज्ञात 7 से 8 लोग तीन से चार दुपहिया लेकर नरेश जैस्वाल के घर में पहुंचे. अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर नरेश जैस्वाल व संतोष जैस्वाल दोनों भाइयों को पीटकर घटना स्थल से फरार हो गए.

इस घटना की शिकायत जैस्वाल बंधू के पीता हिरालाल शंकरलाल जैस्वाल ने दसरखेड एमआयडीसी स्टेशन में की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने विकास जैस्वाल, नामा ठाकुर व अज्ञात साथियों के खिलाफ भादवि 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया किया है. पुलिस ने अबतक इस प्रकरण में की कोई भी कार्रवाई नही की है.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.