Published On : Tue, Mar 18th, 2014

मधुमक्खियों के हमले में ९ लोग जखमी

Advertisement

P2(1)

खामगाव – होली पुर्णिमा के उपलक्ष में पुर्णा नदी में नाहने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया, जिसके चलते ९ लोग जखमी हुए। इन सभी लोगो को इलाज के लिए शेगांव के सईबाई मोटे उपजिला सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संग्रामपुर तहसील के खिरोडा गांव के और परिसर के कुछ लोग होली पुर्णिमा के उपलक्ष्य में १६ मार्च को सुबह ११:०० बजे के करीब गाव के समीप पुर्णा नदी में गए थे। होली पुर्णिमा के आस्था के चलते खिरोडा गांव के पुल के पास कुछ लोगों ने अगरबत्ती और राळ जलाकर पुजा की। यह धुँआ मधुमक्खियों के छत्ते में जाने से मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया। इन में  ९ लोग जखमी हुए जिन्हे इलाज के लिए शेगांव के सईबाई मोटे उपजिला सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया। जख्मियों के हालत में सुधार होने की जानकारी उनपर उपचार करने वाले डॉक्टरों ने दी है।

P1(2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.