Published On : Mon, Jun 2nd, 2014

मंचीरियाल : तेलंगाना के गठन पर आदिलाबाद जिले में उत्सव

Advertisement


केक काटा, मिठाई बांटी, आतिशबाजी की

मंचीरियाल

Telangana Logo 2
आदिलाबाद जिले में आज उत्सव का माहौल था. तेलंगाना के देश का 29 वां राज्य बनने की ख़ुशी में लोगों ने आतिशबाजी की, केक काटा, मिठाई बांटी और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाइयां दी.

फूलों से सजावट
एक और दो जून की दरमियानी रात जैसे ही घडी ने 12 के ठोके लगाए, लोग सडकों पर निकल आए और विभिन्न माध्यमों से अपनी ख़ुशी का इजहार करने लगे. आदिलाबाद जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को फूलों से सजाया गया था. आज सुबह जिला मुख्यालय आदिलाबाद में जिलाधीश अहमद बाबू ने स्थानीय पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण किया. इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक गजराज भुपाल उपस्थित थे. जिलाधीश के हाथों तेलंगाना आंदोलन के अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया. इसके बाद बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
निर्मल में तेलंगाना राष्ट्रीय पार्टी (तेरास) के प्रभारी श्रीहरि, पूर्व विधायक महेश्वर रेड्डी ने भी अपने समर्थकों के साथ राज्य का स्थापना दिवस मनाया. मुधोल और बासर में तेरास पार्टी के पूर्व विधायक वेणुगोपाल चारी ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. जिले के खानापुर, जन्नाराम, लक्षेटीपेठ, मुलकला में भी तेलंगाना का स्थापना दिवस मनाया गया.

कांग्रेस ने काटा 21 किलो का केक
मंचीरियाल में तेलंगाना के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व सांसद जी. विवेक ने 21 किलो का केक काटा. कांग्रेस का ध्वज भी फहराया गया. अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से साइकिल रैली निकाली गई.

Advertisement

Telangana

भाजपा ने भी मनाया उत्सव
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुन्नाराज सिसोदिया ने स्थानीय सीसीसी कार्नर चौराहे पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. जिले के चिन्नुर, श्रीरामपुर, बेल्लमपल्ली, मंदामर्री और सिरपुर कागजनगर में भी धूमधाम से उत्सव मनाया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.