Published On : Sat, Mar 8th, 2014

भोजन के डीब्बे के साथ छीन लिए १ लाख रुपये नगद

Advertisement

crimeनागपुर टुडे

 बीती रात घात लगाये बैठे हुवे ३ बदमाशोने एक दुकानदार  और उसके नौकर के आँखो में मिर्ची पावडर झोककर  उसके पास से १ लाख रुपये का नगद छीन  लिऐ  इतना ही नहीं उसके पास का रोजाने का भोजन का डिब्बा भी लेकर भागे  घटना के बाद शिकायतकर्ता  विवेकांनद रोंगे (३९ ) साल  प्लाट नंबर 323 गांधीनगर निवासी के शिकायत पर  अंबाझरी पुलिस ने लुटपाट का मामला दर्ज किया नागपुर टुडे सुत्रो के अनुसार  विवेकांनद रोंगे  की  गांधीबाग मार्केट  में नलपाईप फिटिंग कि दुकान है।  रोजाना के तरह दुकान रत को बंद करकर अपने नौकर रामेश्वर सिंगवे के साथ एक्टिवा  ( क्र.एमएच.31  डीयू – 7491 ) पर अपने घर आ रहे थे।  इस  दौरान अंबाझरी थाना अंतर्गत गांधीनगर में कर्नाटक  बैंक के सामने 3  अज्ञात  आरोपिओ ने  विवेकांनद रोंगे और  उसके  नौकर रामेश्वर सिंगवे की आखो में मिर्ची पावडर झोंककर उनसे बैग छीन लिया। बैग में भोजन का डिब्बा , दुकान के दस्तावेज ,दुकान कि चाबी  व नगदी 1  लाख रुपये थे। घटना के बात आरोपी रफुचक्कर हो गए।  शिकायतकर्ता विवेकांनद रोंगे अंबाझरी पुलिस थाना पहुचकर शिकायत दर्ज की।  पुलिस ने अज्ञात आरोपिओ  के खिलाफ आयपीसी धारा 394  , 34  के तहत मामला दर्ज किया।  अंबाझरी पुलिस  फरार  आरोपिओं की तलाश कर रही है।  इस घटना कि जाँच अंबाझरी पुलिस  थाना के दुय्यम निरीक्षक रीते कर रहे है।

वही दुसरी घटना में इमामवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत मेडिकल चौक में २ अज्ञात आरोपीओने शराब पिने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकु से हमला कर एक युवक को  घायल कर दिया।  घायल का नाम राहुल राघोर्ते  (३०) भिवापुर निवासी बताया जा रहा है।  नागपुर टुडे सूत्रो के अनुसार राहुल  राघोर्ते कल शाम को मेडिकल चौक स्तिथ एक रेस्टारेंट से नास्ता कर बहार निकल कर शराब के दुकान के पास पंहुचा  ही था कि,  दो  अज्ञात आरोपिओ  ने राहुल से शराब पिने के लिए पैसे मांगे ,पैसे देने से मना  कर ने पर  दोनों शराबिओंने  राहुल पर चाकु  से छाती व पैर पर हमला कर घायल कर दिया।  घटना के बाद राहुल कि शिकायत पर इमामवाड़ा पुलिस ने दोनों फरार शराबिओं के खिलाफ आयपीसी धारा 393 ,394 ,34  के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपिओ  कि तलाश कर  रही हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.