Published On : Tue, Feb 25th, 2014

भाजपा सांसद हंसराज अहीर को लगातार पाचवीं बार संसदरत्न पुरस्कार

Advertisement

Ahir

चंद्रपुर लोकसभा भाजपा सांसद  हंसराज अहीर को लगातार पाचवीं बार संसदरत्न पुरस्कार से नवाज़ा  गया है।
चेन्नई में प्राइम फाउंडेशन संस्था कि ओर से  पुरस्कार दिया जाने  वाला है।  लगातार  पाचवें बार हंसराज अहीर को पुरस्कृत किये जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कुछ साल पहले ही संसदीय कामकाज का अभ्यास करने के लिए चेन्नई में प्राइम फाउंडेशन संस्था कि स्थापना कि गई है। इस संस्था कि ओर से लोकसभा और लोकप्रतिनिधियों के काम करने के तरीकों का अभ्यास किया जाता है इसके लिए संस्था “Loksabha.nic.in” इस वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा लेती है। इससे जानकारी मिलने में मदत होती है।

इस वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर संस्था जानकारी हासिल करती है कि किस  सांसद ने लोकसभा में कितने तार्किक और कितने अतार्किक प्रश्न किए। साथ ही ये भी जानकारी मिलती है कि किस सांसद ने कितने सरकारी बिल सभा में पेश किए , लोकसभा में होने वाली चर्चाओं में कितना भाग लिया, सांसद  का सभा के दौरान बर्ताव कैसा था इन सभी जानकारियों के आधार पर संस्था रिपोर्ट तैयार करती है. इन सब मुद्दो में जो सबसे अग्रणी होता है ऐसे तीन सांसदों को हर साल संस्था कि ओर से संसदरत्न दिया जाता है।  सांसद हंसराज अहीर को 2009-10,2010-11,2011-12,2012-13 इन चरों वित्तीय वर्षों में उनका बेहतरीन काम देखकर पुरस्कृत किया गया है। और एक बार फिर प्राइम फाउंडेशन कि रिपोर्ट के मुताबिक सांसद अहिर अव्वल साबित हुए है। इसलिए पाचवी बार भाजपा सांसद  हंसराज अहीर को संसदरत्न पुरस्कृत किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.