Published On : Thu, May 8th, 2014

भंडारा : जहर की बोतल में शराब पी, पिता-पुत्र की मृत्यु

Advertisement


भंडारा

जहर की बोतल में लाई गई दारू पीने से पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई. यह घटना वरठी में मंगलवार की रात घटी. मृतकों में रामकृष्ण इलमे (65) और सेवक रामकृष्ण इलमे (35) हनुमान वार्ड, वरठी शामिल हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र मजदूरी करते थे. दोनों खेतों में पक्षियों का शिकार भी करते थे. शिकार के बाद पक्षियों को बेच दिया करते थे. शिकार के लिए ये लोग जहरीली दवा का इस्तेमाल करते थे. काम से लौटने के बाद शराब पीना उनका रोज का काम था. 6 मई को भी पिता ने बेटे को शराब लाने को कहा. सेवक घर में पड़ी एक बोतल लेकर शराब लने चला गाया. शराब आने के बाद दोनों ने जमकर पी. इसी बीच दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो जिला अस्पताल ले जाया गया. रात 9 बजे सेवक की और आधी रात के बाद रामकृष्ण की मौत हो गई. दरअसल सेवक जिस बोतल में शराब लाया था वह पक्षियों के लिए उपयोग किए जानेवाले जहर की थी. सेवक की पत्नी के अलावा 7 साल की एक बेटी भी है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.