विधायक अतुल देशकर के प्रयासों का फल
ब्रह्मपुरी
ब्रह्मपुरी के विधायक अतुल देशकर के प्रयासों से ब्रह्मपुरी में अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों के निवास स्थान के लिए 7 करोड़ 90 लाख रुपयों की निधि मंजूर हुई है. इसमें से पहली किश्त के रूप में वित्त विभाग ने 50 लाख रुपए जारी किए हैं. विधायक देशकर ने कहा है कि उक्त निधि अगर तुरंत सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग को दे दी जाए तो निर्माणकार्य को गति प्राप्त होगी.
ब्रह्मपुरी के अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों के निवासस्थान बहुत पुराने हो चुके हैं. बारिश में पुलिस कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ब्रह्मपुरी के विधायक अतुल देशकर ने यह मामला विधानसभा में भी उठाया था. वे लगातार गृह विभाग के संपर्क में रहे. गृह मंत्री आर.आर. पाटिल के साथ प्रत्यक्ष मिलकर तथा पत्र-व्यवहार कर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के निवासस्थान की दुर्दशा सरकार के सामने रखी. वर्ष 2013 – 14 के बजट में अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों के निवासस्थान के निर्माण के लिए निधि मंजूर की गई है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
साखळी बुद्रुक में गहराया भीषण जल संकट.. #latestnews #maharashtranews
रवी राणा का विपक्ष पर बड़ा हमला.. #latestnews #politicsnews #amravati
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
वेरूळ शिक्षक मौत मामले में पुलिस पर सवाल ...#latestnews #breakingnews #news #maharashtranews








