Published On : Fri, Jun 13th, 2014

ब्रह्मपुरी : एसटी बस ने दुपहिया को ठोका ; 1 जख्मी

Advertisement


ब्रह्मपुरी

accident गुरवार की सुबह 11 बजे नागपुर से ब्रह्मपुरी मार्ग होते हुए गडचिरोली जा रही एसटी बस ने दुपहिया को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अहेरी डिपो की नागपुर – अहेरी एसटी बस क्रमांक एम.एच 14 बी.टी.1665 अहेरी जा रही थी. लकडा स्टॉल के पास बस चालक वाहन से नियंत्रण हट गया. इससे दुपहिया बिजली के खंबे से जा टकराई. इसमें बाइक चालक रूपेश ताड़ीराम गुरनुले (22) घायल हो गया. उसे खिस्तानंद अस्पताल में भर्ती किया गया. बस चालक ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.